- Hindi News
- संदीप बने त्रिशूल सेना समिति के मुख्य संरक्षक
संदीप बने त्रिशूल सेना समिति के मुख्य संरक्षक
रांची | दुर्गापूजा पर त्रिशूल सेना राजधानी के पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी। त्रिशूल सेना रांची महानगर की नई समिति का गठन गुरुवार को हुआ। निर्णय हुआ कि समिति मंच पर खोया-पाया कूपन की व्यवस्था करेगी, जिसका मुख्य मंच अलबर्ट एक्का चौक पर बनाया जाएगा। गुरुवार को अमित सिन्हा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर में बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। समिति के मुख्य संरक्षक संदीप वर्मा को बनाया गया है। वहीं, रोहित पांडेय को समिति का प्रमुख, उत्कर्ष को महासचिव, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, प्रकाश राम सोनू वर्मा, कुंदन वर्मा को संगठन मंत्री, बबलू टाइगर, साइबल, पी सिंह, पवन नायक, निशांत, अंगद, आशुतोष, अनिकेत, नवीन दिनेश मंत्री और हिमांशु बलुदिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।