पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडऊर्जा विकास निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने रविवार को झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के साथ बैठक कर उनसे उनकी जायज मांग उठाने का अनुरोध किया। इन लोगों ने बताया कि जिला कार्यालयों में इनसे दो से तीन हजार रुपए महीने पर काम कराया जा रहा है। उन्हें विभागीय प्रक्रिया के तहत अनुबंध पर रखा गया था। लेकिन उन्हें स्थायी करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऑपरेटरों ने स्थायी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक के बाद अजय राय ने बताया कि वो जल्द ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह से मिल कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। बैठक में प्रियरंजन, दीपक सिंह, राजकुमार वर्मा, शिव कुमार झा, राजू तिवारी आदि मौजूद थे।