- Hindi News
- जेटीडीसी आज से 3 माह तक चलाएगा सिटी बसें
जेटीडीसी आज से 3 माह तक चलाएगा सिटी बसें
राजधानीमें पिछले 21 दिनों से डिपो में खड़ी बसें अब सड़क पर दौड़ेंगी। सोमवार से जेटीडीसी दिसंबर तक 40 सिटी बसों का परिचालन कराएगा। मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग, जेटीडीसी और नगर निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि पहले इसने बस चलाने से इनकार कर दिया था। वहीं जनवरी से नगर निगम सिटी बसों का परिचालन करेगा। बसों की मरम्मत भी निगम ही कराएगा। इसके लिए निगम सीईओ मनोज कुमार ने डीटीओ राजेश कुमार को पत्र लिखकर एमवीआई से खराब सिटी बस की जांच करा कर उस पर होने वाले खर्च का आकलन करने का आग्रह किया है। इधर, बसों के संचालन के लिए आस्क सिक्योरिटी ने अपने चालक, कंडक्टर खलासी को सोमवार को सुबह में डिपो से बस निकालने के लिए कहा है। इधर, अधिकतर सिटी बसों की स्थिति अभी भी खराब है।