- Hindi News
- सेंट जेवियर्स स्कूल के नौ छात्र जाएंगे नासा
सेंट जेवियर्स स्कूल के नौ छात्र जाएंगे नासा
सेंटजेवियर्स स्कूल के 9 स्टूडेंट्स 27 सितंबर को रांची से नासा के लिए रवाना होंगे। स्कूल के प्रिंसिपल फादर अजीत खेस ने बताया कि स्कूल के छात्रों का ग्रुप यूएसए के केनेडी स्पेस सेंटर में दो दिन भ्रमण करेगा। फादर खेस ने बताया कि 27 सितंबर को रांची से सभी स्टूडेंट्स दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां से 28 सितंबर को सभी स्टूडेंट्स न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे। 30 सितंबर को स्टूडेंट्स स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे यूएन हेडक्वार्टर्स, ग्रांउंड जीरो, वाल स्ट्रीट अंपायर स्टेट बिल्डिंग को देखेंगे। एक अक्टूबर को सभी स्टूडेंट्स वाशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल, वाइट हाउस, वाशिंगटन मेमोरियल और एयर स्पेश म्यूजियम देखेंगे। दो अक्टूबर को वाशिंगटन में नायगरा फॉल का विजिट करेंगे। वहीं तीन अक्टूबर को सभी स्टूडेंट्स ओरनाल्डो के लिए रवाना हो जाएंगे। चार और पांच अक्टूबर को सभी स्टूडेंट्स कैनेडी स्पेस सेंटर में कैंप करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे छह अक्टूबर को स्टूडेंट्स यूनिवर्सल स्टूडियो का भ्रमण करेंगे।
सात अक्टूबर को स्टूडेंट्स डिजनी लैंड फिर आठ को न्यूयार्क से अबू धाबी होते हुए दिल्ली और फिर रांची पहुंचेंगे। जिन छात्रों का चयन जाने के लिए हुआ है उनमें कोहली हरजीव सिंह, मध्यम वेदांत, हार्दिक जैन, विक्टर विनय एक्का, आयुष भगत, श्रेयांस आशीष एक्का, अनुराग श्रेयांस मिंज, गौतम भाटिया, गौरव दित्ती तिर्की शामिल है। इनके साथ शिक्षिका बेला मोहन भी साथ रहेंगी।
नासा जाने वाले छात्रों के साथ प्राचार्य फादर अजीत खेस।