- Hindi News
- तत्काल टिकट के ब्लैक पर रेलवे की रहेगी नजर
तत्काल टिकट के ब्लैक पर रेलवे की रहेगी नजर
पूजाके दौरान तत्काल टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए रेलवे की पैनी नजर रहेगी। इसपर नकेल कसने के लिए सीनियर डीसीएम नीरज कुमार के नेतृत्व में नवरात्र से लेकर छठ पर्व तक के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के समय दलालों पर नजर रखेगी।
तत्काल आरक्षण के समय रेल निगरानी से मदद मांगी गई है। वहीं (जीपीओ) जनरल पोस्ट ऑफिस पर आरपीएफ के सीआईबी की टीम नजर रखेगी। दलाली करते हुए पकड़े जाने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।
बुकिंगक्लर्क को दी जाएगी हिदायत : नवरात्राशुरू होने से पहले रांची रेल मंडल के अंतर्गत सभी आरक्षण बुकिंग क्लर्क इंचार्ज के साथ बैठक होगी। उन्हें सख्त हिदायत दी जाएगी कि अगर किसी की संलिप्तता मिली, तो उनपर विभाग कार्रवाई करेगा।
पूजा के दौरान आम यात्रियों को तत्काल टिकट मिले। इसके लिए रेल निगरानी से सहयोग मांगा जाएगा। वहीं आरक्षण केंद्रों पर विशेष दस्ता नजर रखेगा।\\\'\\\' -नीरज कुमार,सीनियरडीसीएम, रांची
सीसीटीवी के कंट्रोल रूम से भी आरक्षण केंद्र पर विशेष नजर रहेगी। इस दौरान यात्रियों की भीड़ में घुसे दलालों पर आरपीएफ के अधिकारी नजर रखेंगे।
जीपीओ पर नजर रखने के लिए रेलवे के कॉमर्शियल विभाग के अधिकारी के अलावा आरपीएफ के विशेष सुरक्षा दल से सहयोग लिया जाएगा। सभी सादे लिबास में तैनात रहेंगे।
कंट्रोल रूम से भी रखी जाएगी नजर
सादे लिबास में तैनात रहेगा दल
आरक्षण फॉर्म पर लिखे पते की होगी जांच
तत्काल टिकट लेते समय यात्री द्वारा आरक्षण फॉर्म पर दिए गए पते पर रेलवे पूछताछ कर सकता है। यात्रियों को नाम, पता मोबाइल नंबर सही लिखने को कहा गया है।