- Hindi News
- राजशाही अंदाज में रंजीत कोहली मनाना चाहता था अपना जन्मदिन
राजशाही अंदाज में रंजीत कोहली मनाना चाहता था अपना जन्मदिन
कभीमहज 60 रुपए महीना कमाने वाला रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन अपना जन्मदिन राजशाही अंदाज में मनाना चाहता था। दरअसल नवंबर में उसका जन्म दिन पड़ता है। इस माह उसकी योजना जिगरी दोस्त रोहित रमण के साथ पांच करोड़ रुपए कमाने की थी। यह आय उसे देश के अन्य कई राज्यों में प्लांटेशन कार्य से होनी थी। क्योंकि झारखंड में प्लांटेशन के कार्य से वो पहले ही करोड़ों की राशि अर्जित कर चुका था। अब वो देशभर में अपने काम को फैलाना चाहता था। इसलिए हर राज्य में प्लांटेशन कराने की योजना बनाई थी। उसने पुलिस बयान में कहा है कि नवंबर में उसे वृक्षारोपण के अनेकों कार्य मिलने थे। इस कमाई से वो इसी माह में जयपुर में साढ़े सात करोड़ का एक घर खरीदना चाहता था। उसका बयान डेली मार्केट सर्किल के इंस्पेक्टर हरिशचंद्र सिंह ने लिया है।
हर राज्य में थी प्लांटेशन की योजना, आने थे पांच करोड़ रुपए
2007 से रंजीत का झुकाव प्लांटेशन की ओर