पूर्व विधायक के घर से पकड़ा गया आरोपी
रांची| एकपूर्व विधायक के आवास से बोलेरो चोरी के एक आरोपी मुकेश कुमार वर्मा को पकड़ा गया है। मुकेश से सोमवार को जगन्नाथपुर थाने में देर रात पूछताछ की जा रही थी। वह बर्खास्त सिपाही है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से कई थानों में दर्ज है। इस बार उसने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक बोलेरो चुराई थी। यह बोलेरो जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर ली गई है। यह बोलेरो देवघर में पदस्थापित डीएफओ की है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने मुकेश को पकड़ा। मुकेश से पूछताछ करने सीनियर एसपी प्रभात कुमार भी पहुंचे थे।