आंगनबाड़ी सेविकाओं को जारी किया शोकॉज
रांची कांके के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को समाज कल्याण पदाधिकारी एनएन वर्मा ने शोकॉज जारी किया है। वर्मा ने बताया कि गत 13 सितंबर को उक्त केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान पाया गया कि सभी केंद्र सुबह 9:15 बजे तक बंद थे। जबकि सुबह 7:30 बजे से लेकर दिन के दो बजे तक केंद्रों का खुलना जरूरी है। इसलिए पर्यवेक्षिका समेत पांचों सेविकाओं से इस मामले पर लिखित जानकारी मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।