रंजीत ने किया फ्लैट खोलने का आग्रह
तारा प्रकरण में याचिका दायर
सीबीआई जांच पर केंद्र गंभीर नहीं : राजेश
तारा मामले में कार्रवाई जल्द : राजनाथ
तारा शाहदेव प्रकरण
ताराशाहदेव मामले में जेल में बंद रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल और उसकी मां कौशल्या रानी कोहली उर्फ कौसर परवीन की मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीजेएम की कोर्ट में पेशी हुई।
इस दौरान सीजेएम के प्रभार में एसीजेएम रमेश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हॉल में सुनवाई की। दोनों आरोपियों ने जेल से ही बातचीत की। रंजीत की अगली पेशी अब सात अक्टूबर को होगी। पेशी के दौरान रंजीत सिंह कोहली ने अदालत से अनुरोध किया कि उसके फ्लैट को खोलने का आदेश दिया जाए। जिसे हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने लॉक कर दिया है। कोर्ट के \\\"क्यों\\\' के सवाल पर उसने कहा कि उसके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं हैं। कोर्ट कहा, \\\"आप एक कैदी हैं, आपको जरूरत के आवश्यक सामान कपड़ा जेलर ही उपलब्ध करा सकते हैं। आप जेलर से ही संपर्क करें।\\\' चौंकते हुए रकीबुल ने कहा, \\\"कपड़े भी जेलर से मांगने होंगे।\\\' कोर्ट ने दोहराया, \\\"हां जेलर से ही मिलना होगा।\\\'
रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन के साथ जिन जजों के नाम जुड़े हैं उन्हें आरोपमुक्त होने तक न्यायिक कार्यवाही से अलग रखने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। अखंड भारत की ओर से दायर इस याचिका में प्रार्थी ने बताया है कि आरोपी जजों का अपने पद पर बने रहना उचित नहीं है। बाद में अगर ये दोषी होते हैं तो इनके द्वारा इस दौरान सुनाए गए सभी फैसलों पर सवालिया निशान लग जाएगा। प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि प्रार्थी ने इसी मामले की जांच के लिए जनहित याचिका दायर की है। अब उसी में नई जानकारी देते हुए कोर्ट से मांग की गई है कि कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को यह आदेश दें कि वीणा मिश्रा, नागेश्वर प्रसाद, पीके श्रीवास्तव समेत उन सभी जजों को जिनके नाम इस प्रकरण से जुड़े होने की बात सामने आई है, उन्हें आरोपमुक्त होने तक न्यायिक कार्यवाही से अलग रखा जाए।
कौशल्या की जमानत पर सुनवाई कल
जेलमें बंद मामले की दूसरी आरोपी कौशल्या रानी ने जज को संबोधित करते हुए कहा, \\\"मुझे जेल में क्यों रखे हो बेटा? मेरा क्या कसूर है?\\\" इधर, मंगलवार को ही प्रधान न्यायायुक्त एसएच काजमी की अदालत ने कौशल्या की जमानत याचिका को न्यायायुक्त एके र