पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‌‌~ 80 लाख मांगी थी रंगदारी, पकड़ा गया

‌‌~ 80 लाख मांगी थी रंगदारी, पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालपुरके खाद व्यवसायी रंजीत केसरी से बतौर रंगदारी 80 लाख रुपए मांगने के आरोप में मंगलवार को लालपुर पुलिस ने दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दीपक गाड़ीखाना में रहता है। उसके पास से चार जिंदा गोलियां भी बरामद की गई हंै। दीपक पीएलएफआई के नाम पर व्यवसायी रंजीत केसरी से रंगदारी मांगा करता था।

पहले दोनों साथ मिलकर ही काम किया करता था। किसी बात पर विवाद होने के बाद दोनों अलग हो गए थे। रंजीत केसरी बर्दवान कंपाउंड में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनके घर के बाहर फायरिंग भी की गई थी। इस संबंध में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में लालपुर के थानेदार शैलेश कुमार ने बताया कि दीपक विश्वकर्मा पीएलएफआई के नाम पर व्यवसायी रंजीत केसरी को फोन किया करता था। वह फोन पर 80 लाख रुपए की रंगदारी की मांग करता था। रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी धमकी देता था। वह हमेशा फोन नंबर बदल-बदल कर कॉल किया करता था।

उल्लेखनीय है कि 80 लाख रुपए मांगे जाने के बाद से रंजीत केसरी काफी डरे-सहमे थे। उन्होंने इस बाबत लालपुर के थानेदार शैलेश कुमार को सबकुछ बताया। पुलिस को वह नंबर भी उपलब्ध कराया गया, जिससे रंगदारी की मांग की जाती थी। इसके बाद पुलिस ने अपना नेटवर्क बिछाया और दीपक विश्वकर्मा को धर दबोचा। वह खूंटी जाकर भी रंजीत केसरी को फोन किया करता था।