पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज राजभवन और सीएम हाउस की ओर आने से बचें

आज राजभवन और सीएम हाउस की ओर आने से बचें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसू ने निकाला मशाल जुलूस

24सितंबर को राजभवन से लेकर सीएम हाउस तक पुलिस का पहरा रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की है। इससे आमलोगों की आवाजाही बाधित होने की आशंका है। ऐसे में इन इलाकों में जाने से परेशानी हो सकती है। जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था आजसू की ओर से राजभवन घेराव और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सीएम हाउस के घेराव को देखते हुए की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 स्थानों पर मजिस्ट्रेट समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

वहीं पूरे मामले पर नजर रखने के लिए जिला कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां छह मजिस्ट्रेट को ड्यूटी पर लगाया गया है। राजभवन और सीएम हाउस के सामने एक-एक वज्र वाहन और वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं, ताकि उग्र प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। विधि व्यवस्था के प्रभार में एसडीओ अमित कुमार कोतवाली डीएसपी रहेंगे। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि जुलूस या रैली को जाकिर हुसैन पार्क और रणधीर वर्मा चौक से आगे बढ़ने नहीं दिया जाए। उल्लेखनीय हो कि एबीवीपी राज्य में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आजसू पंचायत प्रतिनिधियाें को अधिकार देने की काफी समय से मांग कर रहा है।

आजसू की मांगें

{तिलेश्वरसाहू हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए।

{झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान के लिए कमेटी गठित हो।

{पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार दिया जाए।

{खाद्य सुरक्षा बिल लागू किया जाए।

{बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार हो।

{कानून व्यवस्था को तत्काल ठीक किया जाए।

एबीवीपी की मांगें

{एससी-एसटीअन्य पिछड़े वर्ग के स्टूडेंट्स को समय पर छात्रवृत्ति मिले।

{छात्रावासों की स्थिति में सुधार किया जाए।

{छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की अविलंब नियुक्ति हो।

{इंटर को अविलंब डिग्री कॉलेज से अलग किया जाए।

{रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति हो। नए पद सृजित हों।

{शिक्षकों को एमडीएम और गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाए।

शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर

यहां की गई है बैरिकेडिंग

> कांके रोड राम मंदिर के सामने

> जजेज कॉलोनी रातू रोड

> जाकिर हुसैन पार्क पश्चिमी भाग

> जाकिर हुसैन पार्क पूर्वी भाग

> मछली घर के पास या रणधीर वर्मा चौक

> एसएसपी आवास के प