पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिसने फंसाया, आज वही लोग फंस रहे हैं : कोड़ा

जिसने फंसाया, आज वही लोग फंस रहे हैं : कोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बातचीत

कोड़ा ने कांग्रेस के खिलाफ खोली जुबान, निर्दलीय नहीं होता तो नहीं फंसता

आप वर्तमान सरकार को समर्थन दे रहे हैं, इसका परफार्मेंस कैसा रहा है?

सरकारको मजबूरी में समर्थन दे रहे हैं। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। अब चुनाव नजदीक है। जनता सभी से उनके कार्यों का हिसाब लेगी।

अापपर कई आरोप लगे। लंबी कानूनी प्रक्रिया चली। आरोपों पर क्या कहना है?

कांग्रेसने षड्यंत्र के तहत हमें फंसाया। आदिवासी और निर्दलीय होने का परिणाम हमें मिला। जिन लोगों ने हमें फंसाया, आज वही लोग फंस रहे हैं। मुझे फंसाने में कई बड़े लोगों का हाथ था। पर मैं किसी से नहीं डरता। मुझे भगवान और जनता पर भरोसा है।

आपकाकार्यकाल कैसा रहा?

हमारे28 माह के कार्यकाल में जितना काम हुआ, उतना किसी के कार्यकाल में नहीं हुआ। आज कोल्हान पलामू क्षेत्र के आयरन अन्य खनिजों की कई खदानें बंद हो गईं। अगर 20 दिनों के अंदर सरकार बंद पड़ी खदानों को नहीं खुलवाती है, तो मैं सरकार से समर्थन वापस ले लूंगा।

भाजपाकहती है क्षेत्रीय छोटे दल कोढ़ हो गए हैं, आप इससे सहमत हैं?

भाजपाको झारखंड की बर्बादी पर कहने का नैतिक हक नहीं है। वह 9 वर्ष तक शासन में रही। उसे विकास करने से किसने रोका था। उसने निर्दलीयों के बल पर ही शासन किया।

Q

Q

Q

Q

क्या आप मिली-जुली सरकार के हिमायती हैं?

देशमें भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: एनडीए यूपीए के तहत कई दलों वाली गठबंधन सरकारों को भलीभांति चलाया। कई राज्यों में क्षेत्रीय दल गठबंधनों की सरकारें चलीं और चल रही हैं। मतलब इससे नहीं है, नीति नीयत स्पष्ट होना चाहिए। विकास होने से कोई नहीं रोक सकता है। रही बात झारखंड में अगली सरकार की, तो मुझे नहीं लगता कि किसी एक दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा।