पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता का नहीं, नेताओं का हुआ विकास : यादव

जनता का नहीं, नेताओं का हुआ विकास : यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/बोकारो | झारखंडमें जनता का विकास नहीं हुआ, नेताआंे ने लूटकर अपना विकास किया। यह कहना है समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव का। वे जोधाडीह मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में बोल रहे थे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। समारोह में यादव ने कहा कि झारखंड में कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता को पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह का संदेश पहुंचाएं। झारखंड की जनता का अन्य पार्टियों से विश्वास उठ गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सपा के पक्ष में होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश सिंह, पवन यादव, रतन मिश्रा, काली महतो, मदन मंडल, शंकर दास, जलाल अंसारी आदि उपस्थित थे।