मुस्लिम लीग 40 सीटों पर देगी प्रत्याशी
रांची|इंडियन यूनियनमुस्लिम लीग झारखंड की 40 सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी, जबकि शेष 41 सीटों पर पार्टी समान विचारधारा वाले दलों को समर्थन देगी। उक्त घोषणा लीग के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमजद अली ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा में केरल राज्य के विकास मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएगी। जहां वर्षों से पार्टी की सत्ता में भागीदारी रही है। लीग नौकरी में मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी ने चार सीटों से प्रत्याशी का भी एलान कर दिया है, जिसमें बोरियो कृष्णा सिंह, हजारीबाग शेख अब्दुल, रांची से आबिद अख्तर तथा मांडू से अब्दुल कयूम शामिल हैं।