- Hindi News
- कॉमन इंट्रेंस पर विवि ने नहीं दिया मंतव्य
कॉमन इंट्रेंस पर विवि ने नहीं दिया मंतव्य
रांची | एचआरडीने बीएड कोर्स में कॉमन इंट्रेंस का प्रारूप तैयार कर लिया है। इस पर विश्वविद्यालयों से 23 सितंबर तक मंतव्य मांगा गया था। लेकिन किसी भी विश्वविद्यालय ने अबतक मंतव्य नहीं दिया है। गौरतलब है कि कॉमन इंट्रेंस का प्रारूप कोल्हान यूनिवर्सिटी ने तैयार किया है। इस पर पिछली बैठक में सभी विवि के रजिस्ट्रार ने सहमति दी थी। इधर, मंगलवार को एचआरडी में विवि के रजिस्ट्रारों की बैठक उच्च शिक्षा निदेशक डीएन ओझा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डायरेक्टर ने शीघ्र मंतव्य देने के लिए कहा, ताकि आगे की निर्णय लिया जा सके।