- Hindi News
- एपीपी नियुक्ति के लिए आंदोलन करेगा एसोसिएशन
एपीपी नियुक्ति के लिए आंदोलन करेगा एसोसिएशन
रांची | एपीपीनियुक्ति में युवा अधिवक्ताओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर यंग लायर्स एसोसिएशन आंदोलन करेगा। यह निर्णय एसोसिएशन की आमसभा में मंगलवार को लिया गया। अध्यक्षता नवीन कुमार सिंह ने की। बैठक में मांग की गई कि वैसे अधिवक्ता जो हाईकोर्ट में सात वर्ष तक कार्य कर चुके हैं, उन्हें अधिक मौका दें। मौके पर गौतम कुमार, दिनेश चौधरी, ललित कुमार सिंह, अनिल कुमार, जानकी कुमार यादव, वेद प्रकाश तिवारी मौजूद थे।