पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लड बैंक की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने का निर्देश

ब्लड बैंक की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडराज्य एड्स नियंत्रण समिति ने मंगलवार को बैठक की। इसमें प्रत्येक ब्लड बैंक को अब हर माह एक मासिक रिपोर्ट समिति को भेजने का निर्देश दिया। बैठक के बाद अपर परियोजना निदेशक डॉ. बीपी चौरसिया ने बताया कि बैंकों से प्राप्त रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। वॉलेंट्री ब्लड डोनेशन की कंसलटेंट नीत सोके ने कहा कि एक अक्टूबर को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस है। इस अवसर पर माहभर ब्लड बैंकों की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। चौरसिया ने यह भी कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के अनुबंध को विस्तार नहीं दिया जाएगा।