पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा सचिव से मिले पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि

शिक्षा सचिव से मिले पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडप्रदेश पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शिक्षा सचिव आराधना पटनायक से मिला। उनसे कहा कि राज्य के 87 हजार पारा शिक्षक 12 वर्षों से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। पारा शिक्षक अल्प मानदेय, सीमित साधन और असुरिक्षत भविष्य के साथ कार्य करने को विवश हैं। इस दौरान मांग पत्र भी सौंपा। इस पर सचिव ने आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास करेंगी। मिलने वालों में संजय दुबे, विक्रांत ज्योति, सिंटू सिंह, एजाज खान शामिल थे।