- Hindi News
- मनरेगा पर कल व्याख्यान देंगे प्रो. ज्यां द्रेज
मनरेगा पर कल व्याख्यान देंगे प्रो. ज्यां द्रेज
रांची | एक्सआईएसएसके रूरल मैनेजमेंट (आरएम) विभाग के तत्वावधान में 25 सितंबर को एक्सआईएसएस के सभागार में फ्यूचर ऑफ मनरेगा पर विशेष व्याख्यान होगा। दिन के 10.15 बजे से आयोजित व्याख्यान में प्रो. ज्यां द्रेज मनरेगा के दर्शन, अवधारणा और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही मनरेगा की भावी स्थिति से अवगत कराएंगे। यह जानकारी आरएम विभाग के गुरबीर सिंह, स्टैनली जॉनसन और राजीव तिवारी ने संयुक्त रूप से दी।