- Hindi News
- यूनियन की मांगें नहीं मान रहा है प्रबंधन : संग्राम
यूनियन की मांगें नहीं मान रहा है प्रबंधन : संग्राम
रांची | हटियाप्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम सिंह ने कहा है कि यूनियन की मांगों पर प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। कुशल कामगारों की कमी से उत्पादन बाधित हो रहा है। वे मंगलवार को यूनियन कार्यालय में आयोजित सभा में बोल रहे थे। राणा ने कहा कि जल्द से जल्द प्रबंधन पांच सौ कामगारों की नियुक्ति करें। विधवा आश्रितों विस्थापितों के मुद्दे पर भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर को एचईसी मुख्यालय पर आमसभा होगी।