पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सावित्री, हाशमी सुरेश पर चार साल का बैन

सावित्री, हाशमी सुरेश पर चार साल का बैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| हॉकीइंडिया ने झारखंड हॉकी संघ की पूर्व महासचिव सावित्री पूर्ति, पूर्व वरीय उपाध्यक्ष एसएम हाशमी और पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पर चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। ये तीनों 22 सितंबर 2018 तक हॉकी और इससे संबंधित गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे। अनुशासनहीनता और विवाद निपटारा कमेटी ने यह फैसला सुनाया। हाशमी और सुरेश पर हॉकी इंडिया के ऑब्जर्वर से बदसलूकी करने और सावित्री पूर्ति पर अवैध घोषित हुए चुनाव में भाग लेने का आरोप है। िवस्तृतखबर पेज 20 पर