पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास आयुक्त से मिला चैंबर का प्रतिनिधि मंडल

विकास आयुक्त से मिला चैंबर का प्रतिनिधि मंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | विकासआयुक्त राधे श्याम पोद्दार की अध्यक्षता में झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद को लेकर बैठक में चैंबर का प्रतिनिधमंडल शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रतन मोदी के अलावा पवन कुमार शर्मा, ताराचन्द जैन, कृषि बाजार समिति के चेयरमेन हरि कनोडिया और रांची चेंबर के अध्यक्ष शंभु प्रसाद गुप्ता के अलावा कृषि सचिव विष्णु कुमार, पर्षद के प्रबंध निदेशक उपेन्द्र उरावं, दिलीप टोप्पो, निदेशक सह सचिव अमलेन्दु कुमार उपस्थित थे। बैठक में कृषि बाजार समिति को 54 साल होने के बाद भी लक्ष्य में विफल रहने का आरोप लगाया।

अध्यक्ष को बाजार समिति को भंग करने से सम्बन्धित तथ्यों से युक्त ज्ञापन सौंपा गया। समिति भंग करने के संबंध में उठाए गए बिंदुओं को विकास आयुक्त ने ध्यान से सुना और उससे संबधित जानकारी एवं आंकड़ों को अगली बैठक में कृषि विभाग एवं मार्केटिंग बोर्ड के पदाधिकारियों से मांगी गई।

वर्तमान में सचिव पद पर बैठे लोग अहर्ता वाले व्यक्ति की जगह सुपरवाइजरों को सचिव का प्रभारी बनाया जा रहा है, जो असवैधानिक है। ऐसा नहीं होना चाहिए।