वेस्ट सामानों पर दिखाया हुनर
> ड्राइ फ्लावर अरेंजमेंट में कक्षा अष्टम (प्रथम), सप्तम (द्वितीय) और कक्षा षष्ठम (तृतीय)
> बेस्ट यूज ऑफ वेस्ट में कक्षा अष्टम (प्रथम), षष्ठम (द्वितीय) तथा नवम (तृतीय) विजेता रहे।
प्रतियोगिता के घोषित परिणाम
भास्कर संवाददाता |रांची
कईचीजें इस्तेमाल के बाद कूड़ेदान में फेंक दी जाती हैं। लेकिन इन वस्तुओं को सजाने का सामान बनाने का कारनामा आईसीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल डॉन बॉस्को, कोकर के छात्रों ने बुधवार को कर दिखाया। कक्षा छह से नवम के स्टूडेंट्स ने पेंसिल के छिलके, झाड़ू के तिनके, माचिस की तिल्ली, अंडे के छिलके, एग ट्रे, पुराने कपड़े, करप्ट सीडीज के उपयोग से अनगिनत खूबसूरत शो-पीस का बनाई। मौका था ड्राइ फ्लावर अरेंजमेंट एंड मेकिंग बेस्ट यूज ऑफ वेस्ट कंपीटिशन का छात्रों ने कंपीटिशन में अपनी कल्पना और क्रिएटिविटी का परिचय दिया। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली में सिस्टर दीपान्तो एफसीसी, मिस रोज और मिसेज शांति शामिल थीं।