कोहली ने जेलर से मिलने की इच्छा जताई
रांची | बिरसामुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के सेल में बंद रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन ने जेलर नरेंद्र सिंह से मिलने की इच्छा जताई है। इसके लिए उसने जेल प्रशासन के नाम एक पत्र लिखा है। कोहली का पत्र बुधवार को जेलर को मिल गया। आखिर किस मकसद से वह जेलर से मिलना चाहता है, इसका खुलासा मुलाकात के बाद ही होगा।