पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार रांची

डीबी स्टार रांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार >रांची

पर्लएग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल, पल्स) कंपनी में जमा पैसे को लेने के लिए रोजाना दर्जनों निवेशक चक्कर काट रहे हैं। मैच्योरिटी पूरा होने के छह महीने से लेकर साल बीत चुका है। लेकिन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा है। इनमें किसी ने पैसे के कारण अपनी बेटी की शादी की तिथि आगे बढ़ा दी, तो किसी को इलाज में परेशानी हो रही है। दर्जनों निवेशकों के मैच्योरिटी से संबंधित पेपर जमा करा लिए गए हैं। लेकिन भुगतान के नाम पर आश्वासन दिया जा रहा है। इसके कारण मंगलवार को दर्जनों लोगों ने जमकर हंगामा किया। बुधवार को भी कई लोग मायूस लौटते नजर आए। इस संबंध में जानकारी के लिए पल्स के मैनेजर से उनके मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

दिखातेहैं जमीन का धंधा

रांचीमें पीएसीएल, पल्स कंपनी 2004-05 में हरिओम टावर में खुली, जो कि वर्तमान में पंचवटी टावर में संचालित है। कंपनी एजेंटों के माध्यम से फिक्स डिपोजिट जिसे पांच साल में दो गुणा, सात साल में तीन 10 साल में चार गुणा करने का लालच देते हैं। लोगों को जमीन का प्लॉट, रियल स्टेट में बुकिंग के नाम पर पैसे जमा करवाए जाते हैं।

यहांकरें शिकायत

रांचीमंे कई चिटफंड कंपनियां भुगतान का समय होने के बाद भी पैसा नहीं लौटा रही हैं। ऐसे में आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार इसकी शिकायत डीसी और एसपी से कर सकते हैंै। डीसी कार्रवाई करते हुए कंपनी को सील करने के साथ उसकी संपत्ति सीज कर सकते हैं।