पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम से मिला पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल

सीएम से मिला पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| रांचीजिला दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन से मिला। समिति के सदस्यों ने सीएम से कहा कि नवरात्र शुरू हो चुका है। लेकिन, शहर की साफ-सफाई ठीक से नहीं हो रही है। बिजली और जर्जर सड़कों का मरम्मतीकरण नहीं किया गया है। इससे दर्शनार्थियों को परेशानी होगी। पूजा समितियों की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। निगम को सूचना देने के बाद भी स्थिति जस की तस है। साथ ही दशमी तक शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को आदेश दिया जाए। सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है। प्रतिनिधिमंडल में मुनचुन राय, अशोक चौधरी, नवीन चंचल, किशन पोद्दार, राहुल शर्मा, हीरालाल साहू, अशोक और बबलू पांडेय शामिल थे।