पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडालों में होगी महिला पुलिस वॉलेंटियर

पंडालों में होगी महिला पुलिस वॉलेंटियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| इसवर्ष पूजा पंडालों में महिला पुलिस वॉलेंटियरों की अधिक संख्या में तैनाती की जाएगी। हटिया डीएसपी निशा मुर्मू ने बताया कि पंडालों में दर्शन करने आनेवाली महिलाआें की सुरक्षा पर पुलिस ने अधिक फोकस किया है। महिला पुलिस सादे लिबास में तैनात रहेंगी और मनचलों और छेड़छाड़ करनेवालों पर विशेष नजर रखेंगी। वे गुरुवार को जगन्नाथपुर थाना परिसर में पुलिस शांति समिति सदस्यों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने धुर्वा, बिरसा चौक, हटिया तुपुदाना इलाके के सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि पंडाल के पास पार्किंग की सुविधा रखें, ताकि यातायात सामान्य बनाया जा सके। पंडाल के पास पुलिस की पर्याप्‍त संख्या में तैनाती का आदेश दिया है।