- Hindi News
- मुरी में जाली नोट के साथ वारंटी गिरफ्तार
मुरी में जाली नोट के साथ वारंटी गिरफ्तार
मुरीजीआरपी ने कुर्की वारंटी छोटा मुरी निवासी मुमताज आलम को आरपीएफ बैरक के समीप से गुरुवार को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुरेंद्र राम ने बताया कि आलम न्यायालय से फरार अभियुक्त है।
हालांकि, गुरुवार को भी उसने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद न्यायालय भेजने से पहले जब उससे तलाशी ली, तो उसके पास से एक हजार के दस पांच सौ रुपए के 20 जाली नोट मिले। इसके अलावा यूनियन बैंक का एक स्टेट बैंक का एक एटीएम कार्ड मिला है। पुलिस ने जाली नोटों का सत्यापन स्टेट बैंक की मुरी शाखा में ही कराया। उसके पास से नींद के दो टेबलेट भी मिले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गौरतलब है कि इससे पहले जाली नोट के धंधे में आलम के परिवार के लोग जेल जा चुके हैं।
वारंटी छोटा मुरी निवासी मुमताज आलम।