झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा की बैठक
रांची| झारखंडवैश्य संघर्ष मोर्चा की बैठक गुरुवार को होटल आलोका में हुई। इसमें 12 अक्टूबर को रांची में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसमें केंद्रीय पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया। पांच अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।