पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ शुरू

रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिस्का नगड़ी|गुरुवार कोकलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा और रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ का शुरू हो गया प्रातः सात बजे कलश यात्रा दुर्गा मंदिर के प्रांगण से आरंभ हुई। रांची महापौर आशा लकड़ा ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को प्रस्थान कराया। सैकड़ों कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश लेकर ग्राम भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। अनंत कुमार पाठक द्वारा सामूहिक मानस पाठ कराया जा रहा है संध्या में कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। मौके पर दौलतराम केसरी, प्रभात महतो, तपेश्वर केसरी, केदार महतो, प्रेमसागर महतो, केशव कुमार भगत, अंतू भंडारी, चूड़ामणि महतो, मकसूदन साहू, गायत्री देवी, शीला देवी, प्रदीप कुमार महतो, सीताराम केसरी, शंकर केसरी, रामप्रसाद केसरी आदि मौजूद थे।