आईसीआईसीआई बैंक की शाखा का शुभारंभ
रांची| सूचनाऔर प्रौद्योगिकी सचिव एनएन सिन्हा ने गुरुवार को किशोरगंज में आईसीआईसीआई बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जनसुविधा के लिए बैंक अब लोगों के नजदीक पहुंच रहे हैं। इस शाखा के शुरू होने से आसपास के नागरिकों और व्यवसायियों को बैंकिंग सुविधाएं मिलने लगेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार रंजीत ने कहा कि झारखंड की यह 45 वीं और रांची शहर की 10 वीं शाखा है। ग्राहकों को इस शाखा से सभी तरह की बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सेविंग्स एकाउंट्स के अलावा करेंट एकाउंट और पीपीएफ एकाउंट भी खोले जाएंगे। सोमवार से शुक्रवार तक बैंक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक और शनिवार को दोपहर 2 बजे तक सेवा की सुविधा देगा।