पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक अलर्ट, छुट्‌टी में भी एटीएम नहीं होंगे खाली

बैंक अलर्ट, छुट्‌टी में भी एटीएम नहीं होंगे खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। बाजार में खरीदारी भी जमकर हो रही है। अधिक ट्रांजेक्शन होने के कारण सोमवार को कोकर क्षेत्र के अधिकतर एटीएम ड्राई हो गए। एटीएम में कैश खत्म होने का बोर्ड लटका दिया गया। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में दो तीन अक्टूबर को अवकाश है। चार को बैंक खुलेंगे। पांच को रविवार छह को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि इस दौरान एटीएम में पैसे नहीं डाले गए, तो पूजा का मजा किरकिरा हो जाएगा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। छुट्‌टी के दिन भी एटीएम में पैसे डालने की व्यवस्था की गई है।

कोकर में एटीएम के बाहर लटका बोर्ड।