ग्रेडिंग सेरेमनी में कराटेकार सम्मानित
रांची| इंटरनेशनलमार्शल आर्ट अकेडमी एवं वर्ल्ड विजन इंडिया एडीपी रांची के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ग्रेडिंग सह बेल्ट सेरेमनी के तीसरे दिन इसका आयोजन हिनू डिबडीह में किया गया।
जिसमें हिनू की 50 डिबडीह की 55 सफल लड़कियों के बिच रिंसी सुनील किस्पोट्टा ने बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंशु लिंडा, प्रिया कुमारी, दीपा, विनिता लिंडा, हेमा रोशनी कुजूर को बेस्ट कराटेकार चुना गया। शिविर को सफल बनाने मे संसाई अनिल किस्पोट्टा एवं संदाई राकेश तिर्की, मोहिनी रितिका टोप्पो, मोनिका वर्मा ने योगदान दिया।