- Hindi News
- इस फिल्म में प्रवीण लव कुमार, सुरजीत सिंह (मुंबई), प्रिंसी,
इस फिल्म में प्रवीण लव कुमार, सुरजीत सिंह (मुंबई), प्रिंसी,
इस फिल्म में प्रवीण लव कुमार, सुरजीत सिंह (मुंबई), प्रिंसी, सुजैन, धमेंद्र, जयंत, रिचा जैन मुख्य किरेदार में हैं। कोरियोग्राफी लोहरदगा का सचिव ग्रुप करेगा। कहानी मनोज शर्मा की है। नागपुरी अनुवाद एवं संवाद लेखन डा प्रेम प्रकाश मिश्र ने किया है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। यह फिल्म अक्टूबर में शुरू हो जाएगी और दिसंबर में रिलीज कर दी जाएगी।
इनका है सहयोग
फिल्म के बारे में जानकारी देते प्रवीण लव कुमार अन्य।
डीबी स्टार >रांची
झारखंडके आम मध्यमवर्ग के संघर्ष की कहानी पर आधारित नागपुरी फिल्म ओह रहे जिनगी दिसंबर में रांची सहित पूरे झारखंड के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण मुंबई में बनी हिंदी फिल्म इश्कूल में बतौर कार्यकारी निर्माता काम कर चुके प्रवीण लव कुमार श्रीमती सोनू जैन के साथ मिलकर कर रहे हैं। इसका निर्माण धुमाल सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है।
उक्त जानकारी प्रवीण लव कुमार पत्रकार वार्ता में दी। यह पूरी फिल्म झारखंडी संस्कृति से ओत-प्रोत रहेगी। फिल्म में 5 कर्णप्रिय गाने हैं। लव कुमार ने बताया कि इस फिल्म में करीब 10 लाख का खर्च आएगा जिसका क्राउड फंडिंग करके बनाया जा रहा है।
हिंदी फिल्म इश्कूल के निर्माता प्रवीण लव कुमार बनाएंगे नागपुरी फिल्म
ओह रहे जिनगी दिसंबर में होगी रीलिज