विक्रमा राम बने कार्मिक महाप्रबंधक
रांची | विक्रमाराम को झारखंड ऊर्जा विकास निगम का कार्मिक महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वे ऊर्जा विकास निगम के चारों कंपनियों के कार्मिक संबंधी कार्यों को देखेंगे। इस बाबत सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। उन्हें ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष एसएन वर्मा को रिपोर्ट करने को कहा गया है। राज्य सरकार ने 28 अगस्त को ऊर्जा विकास निगम के कार्मिक महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह का तबादला भू-हदबंदी पदाधिकारी हजारीबाग के पद पर कर दिया था। उन्हें सोमवार को विरमित कर दिया गया। वहीं बिजली वितरण निगम के संयुक्त कार्मिक सचिव प्रभात कुमार श्रीवास्तव के तबादले की भी तैयारी कर ली गई है। वे पिछले सात साल से इस पद पर तैनात हैं।