पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में विलेज एक्शन प्लान बनेगा इंस्पेक्टर राज होगा खत्म : दास

राज्य में विलेज एक्शन प्लान बनेगा इंस्पेक्टर राज होगा खत्म : दास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए ट्राइबल डेवलपमेंट काउंसिल के अलावा गांवों के विकास के लिए विलेज एक्शन प्लान बनेगा। राज्य की आर्थिक प्रगति पर कहा कि निवेशकों को नारों से नहीं रिझाया जा सकता है। इनके लिए अच्छी नीतियों की जरूरत है। सीएम ने कहा कि राज्य में इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। सरकार इस दिशा में आगे बढ़ चुकी है। मुख्यमंत्री दास शनिवार को होटल बीएनआर में सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सीएम ने कहा कि 14 वर्षो के बाद स्थिर सरकार बनी है। राज्य में विकास नहीं होने के पीछे राजनीतिक अस्थिरता मुख्य कारण रहा है। नेताओं में इच्छा शक्ति का अभाव भी रहा। उन्होंने कृषि बाजार समिति पर कहा कि इस मामले में वे जल्द ही निर्णय लेंगे। उन्होंने व्यवसायियों से टैक्स चोरी नहीं करने का भी आग्रह किया। इसके पूर्व मुख्य सचिव राजीव गौबा, उद्योग सचिव हिमानी पांडे, सीआइआइ के चेयरमेन टीवी नरेन्द्रन, चेंबर के अध्यक्ष रतन मोदी, टाटा स्टील के सुनील भास्करण, आर्दश अग्रवाल प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर काफी संख्या में व्यापारी और उद्योगपति समेत अन्य उपस्थित थे।

मुख्य सचिव राजीव गौबा ने कहा कि राज्य में देश का बेस्ट सिंगल विन्डो सिस्टम बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि काम होना चाहिए और इसके लिए सीएम का स्पष्ट निर्देश भी है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की असीम संभावनाएं है। जरूरत है कार्य करने की। मौके पर उन्होंने रघुराजन की रिपोर्ट और दूसरे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों की मानसिकता बदल रही है।

मुख्यमंत्री दास ने कहा कि हमें आईटी और शिक्षा में हब बनना है। इसके लिए सरकार काम कर रही है। एचईसी को खाली पड़ी जमीन देने को कहा गया है। इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। लैंड बैंक की स्थापना के लिए कार्य हो रहे हैं। जिले के उपायुक्तों को एक माह के अंदर रिर्पोट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न उद्योगिक संगठनों को भी राज्य हित में सोचना और काम करना होगा।

होटल चाणक्य में सीआईआई के कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित उद्योगपति।