- Hindi News
- माध्यमिक शिक्षक संघ ने रांची के सेवानिवृत्त डीईओ को दी विदाई
माध्यमिक शिक्षक संघ ने रांची के सेवानिवृत्त डीईओ को दी विदाई
रांची | झारखंडराज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को सेवानिवृत्त डीईओ शिव चरण मरांडी को विदाई दी गई। इस मौके पर नए डीईओ जयंत कुमार मिश्रा का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिका शिक्षा भवन की छात्राओं ने स्वागत गीत से की। मौके पर संघ के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह ने डीईओ के साथ बिताए अनुभव रखे। संघ की ओर से सेवानिवृत्त डीईओ और नए डीईओ को अंग वस्त्र शॉल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संघ के संयुक्त सचिव यशवंत विजय, उपाध्यक्ष जयनंदन सिंह, डॉ. विश्वंभर सिंह, इजारलुद्दीन, इंदुमति बेक, उषा लकड़ा, ब्रदर्स चार्ल्स, संदीप बनर्जी सहित अन्य उपस्थित थे।