- Hindi News
- प्राचार्य के समर्थन में उतरा छात्र संगठन, किया प्रदर्शन
प्राचार्य के समर्थन में उतरा छात्र संगठन, किया प्रदर्शन
केसीबीकॉलेज, बेड़ो के स्टूडेंट्स दो भाग में बंट गए हैं। एक प्राचार्य के विरोध, तो दूसरा समर्थन में। एबीवीपी के बैनर तले दो दिन पहले स्टूडेंट्स ने प्राचार्य डॉ. गोने उरांव को पद से हटाने के लिए मुख्यालय में प्रदर्शन किया। वहीं शनिवार को युवा झारखंड के बैनर तले सैकड़ों स्टूडेंट्स आरयू मुख्यालय पहुंचे। प्राचार्य के समर्थन में नारेबाजी कर रहे इन स्टूडेंट्स ने एबीवीपी का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि काॅलेज के एक शिक्षक के कारण यहां का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। क्योंकि, वह परिषद का भी अध्यक्ष है। इसके अलावा छात्रों ने बेसिक सुविधाएं नहीं मिलने के लिए आरयू प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया।
जब प्रभारी वीसी डॉ. एम रजीउद्दीन ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया तब स्टूडेंट्स लौट गए। प्रदर्शन करनेवालों में मुख्य रूप से अमीनुल अंसारी, जुलकर नैन, हनीफ, मुर्शीद, विवेक, अनिल गोप, फगनी कच्छप, रंजीत कुमार, पंची, सविता और सुषमा बारला समेत अन्य शामिल थे।
ये हैं छात्रों की मांगें
{प्राचार्यके खिलाफ साजिश करने वालों को चिह्नित कर समुचित कार्रवाई की जाए।
{कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए आरयू प्रशासन कदम उठाए।
{कॉलेज में शौचालय के लिए विवि प्रशासन तत्काल पहल करे।
{विज्ञान भवन और चहारदीवारी का निर्माण तत्काल कराया जाए।
युवा झारखंड के बैनर तले सैकड़ों छात्र आए थे आरयू मुख्यालय।