- Hindi News
- ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने का दिया प्रशिक्षण
ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने का दिया प्रशिक्षण
रांची | झारखंडशिक्षा परियोजना परिषद की ओर से संकुल संसाधन केंद्र, कुटे में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, विद्यालय में बच्चों का ठहराव, विद्यालय में ड्रॉप आउट बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य कराने, नामांकन अभियान, स्वच्छता अभियान आदि की जानकारी दी गई। संकुल समन्वयक संदीप कुमार ने कहा कि ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए उनके अभिभावकों से संपर्क साध कर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। बच्चों को सिर्फ किताबी पढ़ाई का बोझ नहीं खेल-खेल में पढ़ाने की आदत डालनी होगी, ताकि रुचि जगे। इसके अलावा स्कूल से लेकर घर तक स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाने की जानकारी दी गई। मौके पर संकुल संसाधन केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित थे।