- Hindi News
- ब्रिजफोर्ड के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रिजफोर्ड के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
रांची | ब्रिजफोर्डफ्लोरेट्स के बच्चे शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत रातू स्थित फन कैसल पहुंचे। बच्चों ने वहां हर प्रकार के झूले और व्यंजनों का लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। विद्यालय की अन्य टीचर्स ने भी बच्चों के साथ मस्ती की। बच्चों के साथ नीलम गाड़ोदिया, अंजलि पेरिवल, रीमा सिंह, स्नेहा शर्मा और ऋचा शर्मा शामिल थीं। उधर, ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने कृषि अनुसंधान केंद्र पलांडू का भ्रमण किया। छात्रों को विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों, पौधों, फूलों और जड़ी बूटियों की जानकारी दी गई। अनुसंधान केंद्र के कर्मचारियों ने बच्चों को समूह में बांटकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कराया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।