पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा, 3,806 छात्र हुए शामिल

14 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा, 3,806 छात्र हुए शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जवाहरनवोदय विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। रांची के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। रांची और खूंटी के कुल 22 प्रखंडों के लिए 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें कुल 4,487 नामांकित अभ्यर्थियों में से 3,806 परीक्षा में शामिल हुए। डीईओ जयंत कुमार मिश्रा और जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा की प्रधानाध्यापिका पीएस बारा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।