पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्पित सेवा के 25 साल ईश्वरीय कृपा : रेव्ह जॉन

समर्पित सेवा के 25 साल ईश्वरीय कृपा : रेव्ह जॉन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉन्टफोर्टब्रदर्स ऑफ सेंट गैब्रिएल सोसायटी, रांची प्रोविंस ने शनिवार को अपनी सिल्वर जुबली मनाई। समारोह का आयोजन संत अलोइस हाई स्कूल में किया गया था। मुख्य अतिथि सोसाइटी के सुपीरियर जनरल रेव्ह ब्रदर जॉन कालारेकल एसजी ने कार्यक्रम का उद््घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्रदर केएम जोसेफ मौजूद थे। रेव्ह ब्रदर जॉन कालारेकल ने रांची प्रोविंस की 25 साल की सेवा को ईश्वरीय कृपा बताया। वहीं लोगों से आग्रह किया कि सोसायटी के लोग मानवीय मूल्यों के साथ सेवा करें, ताकि लोग समाज राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार हो सकें। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

मौके पर रेव्ह ब्रदर क्लेमेंट कंडुलना, सिल्वेस्टर बाड़ा और रेव्ह फ्रैंकी नोरोन्हा समेत रांची लगभग 25 संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।