- Hindi News
- कर्तव्यनिष्ठ होते हैं एचआर के छात्र छात्राएं : डॉ. प्रभात
कर्तव्यनिष्ठ होते हैं एचआर के छात्र-छात्राएं : डॉ. प्रभात
ह्यूमनराइट के स्टूडेंट्स विभिन्न क्षेत्रों में एक्सपर्ट होते हैं। इन्हें मानवाधिकार के साथ-साथ लीगल जानकारी भी होती है। एक ओर समाज की सेवा करते हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को मानव अधिकार के प्रति जागरूक करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए एनजीओ समेत अन्य जरूरतमंद संस्थाएं विभाग में सकती हैं। ये बातें रांची विवि के समाजशास्त्र विभाग में संचालित मानवाधिकार कोर्स के को-आर्डिनेटर डॉ. प्रभात कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कही।
मौके पर शिक्षक सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि लोगों को जब अधिकार की जानकारी हो जाएगी, तो वे अपना कर्तव्य भी निभाएंगे। रांची विवि पूर्वी भारत का पहला विवि है, जहां इस कोर्स में स्नातकोत्तर की डिग्री दी जा रही है। यूनिसेफ, यूनेस्को से लेकर सभी प्रकार के काम करने वाले एनजीओ में ऐसे छात्रों को रोजगार मिलता है। इसके अलावा बाल संरक्षण, महिला, मानवाधिकार आयोग, श्रम आयोग आदि में इन्हें प्राथमिकता मिलती है।
डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि इस कोर्स में किसी भी विषय से स्नातक पास छात्र नामांकन ले सकते हैं। एक वर्ष का शुल्क सामान्य के लिए 10 हजार रुपए, जबकि एससी एसटी के लिए आठ हजार रुपए है।