- Hindi News
- एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि पर डीएवी कपिलदेव में हुईं विविध प्रतियोगिताएं
एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि पर डीएवी कपिलदेव में हुईं विविध प्रतियोगिताएं
एनडीग्रोवर की पुण्यतिथि पर शनिवार को डीएवी कपिलदेव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन, निबंध लेखन और चित्रकारी समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में श्वेता सेठ को प्रथम, अमीश विश्वनाथ को द्वितीय और अभिनव राकेश को तृतीय स्थान मिला। हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में अंकुश सूर्य सिंह को प्रथम, तृप्तिनाथ को द्वितीय तथा अस्मित राज को तृतीय घोषित किया गया। चित्रकारी के सीनियर ग्रुप में चिन्मय चैतन्य प्रथम, तान्या द्वितीय तथा अनामिका तृतीय घोषित किए गए। चित्रकारी जूनियर ग्रुप में नितिन घोष प्रथम, कुमार अनुभव द्वितीय और आकाश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में हेमंत कुमार प्रथम, विवेक रंजन द्वितीय तथा मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी निबंध प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में अभिलाषा को प्रथम, कल्याणी को द्वितीय तथा रौनक शर्मा को तृतीय स्थान मिला।