- Hindi News
- रोस्ट्रा में साहित्य, संसद और संवाद का संगम
रोस्ट्रा में साहित्य, संसद और संवाद का संगम
बिरलाइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा में चल रहे रोस्ट्रा 2015 के दूसरे दिन शनिवार को साहित्य में संवाद, तो संसद में वाद-विवाद हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लिटरेचर कार्निवाल से हुई। वहीं यूथ पार्लियामेंट में सेंट जेवियर्स, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, एक्साईएसएस और बीआईटी के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
संसद के दृश्य में स्पीकर, मार्शल, प्रधान मंत्री, विपक्ष के नेता और कैबिनेट मंत्री दिखे। जिसमें दिखाया गया कि किस तरह से लोक सभा में सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेती है।
मौके पर आयेाजित न्यूज रूम इवेंट में न्यूज एंकर और रिपोर्टर के दायित्व को दिखाया गया। बताया गया कि दोनों का कार्य कितना चुनौतीपूर्ण है। जिसमें थोड़ी सी भी चूक परेशानी खड़ी कर सकती है। वाद-विवाद में हिंदी में हुआ। जिसमें कई विषय दिए गए थे। जिसमें जनता के पैसों पर विदेश यात्रा, पॉवर जेनरेशन के लिए न्यूक्लियर एनर्जी का इस्तेमाल और एफडीआई पर छात्रों ने अपने विचार रखे। इसके बाद मिथिकल एक्सटेंपोर का आयोजन हुआ। कई अतिथियों ने भी रोस्ट्रा में हिस्सा लिया। मौके पर रांची यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. पीके डेविड, एचएच हाई स्कूल ब्रांबे के शादाब हसन सहित काफी संख्या में स्टूडेंट्स उपस्थित थे।
संसद के दृश्य में स्पीकर, मार्शल, प्रधान मंत्री, विपक्ष के नेता और कैबिनेट के मंत्री दिखे।