पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस एग्जिबिशन में 15 मॉडलों का चयन

साइंस एग्जिबिशन में 15 मॉडलों का चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीपब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय सीबीएसई रीजनल साइंस एग्जिबिशन का शनिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ 15 मॉडलों का चयन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंडस्ट्री डिपार्टमेंट की सेक्रेटरी हिमानी पांडेय उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं मौलिकता होना आवश्यक है, इसी के माध्यम से वे शोध की ओर अग्रसर हो सकेंगे। मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. राम सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रतिभागी स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

इनमॉडलों का किया गया चयन

क्लीनइंडिया ग्रीन इंडिया (डीएवी कपिलदेव रांची), एडवांस इन एग्रीकल्चर एंड फूड सिक्यूरिटी (डीपीएस पटना), जेनरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी फ्राम मस्कुलर एनर्जी (एसएनएसवीएम घाटशिला), जेनरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी फ्राम मस्कुलर एनर्जी (डीपीएस रांची), वर्ड्स ऑफ मिनी हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी (ज्ञान निकेतन पटना), कोल्ड फ्यूजन (डीपीएस रांची), सिस्टमेटिक एंटी मिसाइल रेवेजिंग टेक्नोलॉजी (डीएवी हेहल), एग्रोनॉमी एसेंशियल एलिमेंट सिलिकॉन (ज्ञान निकेतन पटना), चेन ऑफ डिटेक्टर (डीएवी पटना), सोलेनॉइड पॉवर्ड ट्रेन (डीपीएस बोकारो), ऑल ट्रेन व्हीकल (डीपीएस रांची), री लोडेड इलेक्ट्रिक कार (डीपीएस रांची), मैनेजिंग डोमेस्टिक एंड इंडस्ट्रियल वेस्ट फ्लोइंग इन गंगा (धनबाद पब्लिक स्कूल धनबाद), इनकम जेनरेशन बाइ वेस्ट मैनेजमेंट एंड रिड्यूजिंग पॉल्यूशन (सेंट पॉल सासाराम), किचन गार्बेज मैनेजमेंट (सीएस डीएवी मोतिहारी)।

विजेता छात्रों को डाॅ. राम सिंह हिमानी पांडे ने सौंपा सर्टिफिकेट।