- Hindi News
- आईएसएम के सेमिनार में कई शोध पत्र किए प्रस्तुत
आईएसएम के सेमिनार में कई शोध पत्र किए प्रस्तुत
रांची | इंस्टीट्यूटऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), पुंदाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन शनिवार को हो गया। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी नीड ऑफ ऑवर विषय पर आयोजित सेमिनार में आयोजित सत्रों के दौरान कई शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। दो दिन में कुल सात सत्रों का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न काॅर्पोरेट घरानों के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष प्रो. आरएके वर्मा, कार्यपालक उपाध्यक्ष प्रो. आरएन सिंह, डॉ. एसपी सिंह, पंकज चटर्जी, डॉ. संदीप कुमार, राकेश मिश्रा, परमेश्वर सिंह सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सेमिनार में विभिन्न काॅर्पोरेट घरानों के प्रतिनिधि और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।