- Hindi News
- झारखंड राय यूनिवर्सिटी में एड मैड शो का किया गया आयोजन
झारखंड राय यूनिवर्सिटी में एड मैड शो का किया गया आयोजन
रांची | झारखंडराय यूनिवर्सिटी में शनिवार को एड मैड शो का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मक कला दिखी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के बीबीए और एमबीएस के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुल सात टीमें शामिल हुईं। शो का मुख्य आकर्षण लाइफबॉय, मेक्स लाइफ बेटर, अफलातून कंघी, इंडिया बी अवेयर, आज मेरी तो कल तेरी, सेलिंग गॉगल्स तू ब्लाइंड, गंजे को कंघी बेचना आदि रहा। विद्यार्थियों ने वीडियो और पोस्टर्स रोल प्ले का सहयोग लिया। पहला पुरस्कार लक्ष्मी एंड ग्रुप को अफलातून कंघी के लिए दिया गया। विद्यार्थियों के रचनात्मक उत्पाद और उसके प्रचार के तरीके को निखारने के लिए यह नायब कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौके पर विश्वविद्यालय के डीन डॉ. पीयूष रंजन, रजिस्ट्रार चेरियन जैकब, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की प्रो. लीना श्रीवास्तव समेत विद्यार्थी उपस्थित थे।