पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमलोगों की भागीदारी से बनेगा जनोपयोगी बजट : डॉ. शरण

आमलोगों की भागीदारी से बनेगा जनोपयोगी बजट : डॉ. शरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्कशॉप में मौजूद डॉ. रमेश शरण, एके सिंह, विष्णु राजगढ़िया अन्य।

सिटी रिपोर्टर | रांची

लीड्स संस्था की ओर से प्री बजट वर्कशॉप का आयोजन शनिवार को होटल ली लेक में किया गया। इसमें आम बजट को जन उपयोगी बनाने पर चर्चा की गई। मौके पर अर्थशास्त्री डॉ. रमेश शरण ने कहा कि बजट सिर्फ अर्थशास्त्री ही बनाए, यह जरूरी नहीं है। बजट में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होने से जन उपयोगी बजट बनेगा। क्योंकि लोग ही बेहतर तरीके से अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य लोगों की जरूरत को ध्यान में रख कर हम बेहतर बजट बना सकते हैं। मौके पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि बजट डॉक्यूमेंट सहज होना चाहिए, जो आम आदमी पढ़ और समझ सके। उन्होंने कहा कि बजट में राशि का प्रावधान तो कर लिया जाता है, लेकिन राशि खर्च नहीं होना गंभीर बात है। बजट बनाने के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास होना चाहिए। कार्यक्रम में सभी प्रमंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इससे पूर्व संस्था के निदेशक एके सिंह, रंजना, गीता बलमुचू, विनय पटनायक और विष्णु राजगढ़िया ने बेहतर बजट बनाने के मुद्दे पर अपने विचार रखे।

प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र किया। कहा कि पलामू प्रमंडल को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करते हुए विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान होना चाहिए। वहीं कोल्हान प्रमंडल के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा के लिए बजट का प्रावधान होना चाहिए।