पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौशल विकास में योगा ट्रेनिंग कोर्स एक मार्च से

कौशल विकास में योगा ट्रेनिंग कोर्स एक मार्च से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | सत्यानंदयोग मिशन केंद्र रांची की ओर से कौशल विकास में योगा ट्रेनिंग कोर्स की शुरुआत एक मार्च से की जा रही है। मिशन के अध्यक्ष संन्यासी मुक्तरथ ने बताया कि योग शिक्षक-प्रशिक्षक सत्र में हिस्सा लेने के लिए कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है। कोर्स की अवधि दो महीने की होगी। फिजिकल फिटनेस, मेंटल बायलेंस और मेडिसिन में करियर बनाने के लिए कोर्स काम आता है। यह सत्र पूरी तरह से सत्यानंद योग शिक्षा पद्धति पर आधारित है। भाग लेने के लिए संस्था के उपकेंद्र अरोमा पैलेस, फिरायालाल में संपर्क किया जा सकता है।

स्वामी मुक्तरथ।